Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Nov 2021 4:23 pm IST


प्रेस दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है उन्होंने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी से वर्तमान में पूरा विश्व प्रभावित है, इस महामारी से बचाव के लिए प्रेस के माध्यम से जन जागरूकता के प्रसार में सराहनीय पहल हुई है।