Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Oct 2022 3:00 am IST

अपराध

पुजारी ने एक महीने तक महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल की धमकी देकर वसूले पैसे...


राजस्थान में अपराधों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं। 

वहीं अजमेर में एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुजारी और उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। आरोपी पुजारी महिला के घर पूजा कराने आता था। पीड़िता के मुताबिक, पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसका वीडियो भी बना लिया। यहां तक कि, आरोपी ने अश्लील वीडियो के आधार पर महिला से पैसे भी वसूले और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

डीएसपी ने बताया कि, आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया था। इसी वजह से वह नहीं बता पा रही है कि उसके साथ कितने लोगों ने ज्यादती की। पुजारी ने महिला को उसके बच्चे और पति को भी जान से मारने की धमकी दी थी। कि अगर दुष्कर्म की जानकारी किसी को दी तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।

महिला कई दिनों तक घर नहीं लौटी तो पति ने सिविल लाइंस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी ने 27 सितंबर को महिला को थाने के बाहर लाकर छोड़ दिया। डीएसपी ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।