Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 May 2023 4:43 pm IST


पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया पंडित नेहरू का भावपूर्ण स्मरण


अल्मोड़ा : देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर स्प्रिंगफील्ड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने जवाहर लाल के जीवन वृत्त तथा प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने विकास की जो नींव रखीं थी, उसके परिणाम स्वरूप आज भारत विश्व के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा है। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपसचिव विनीत चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत रौतेला, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जयंत रौतेला, हेमंत बिष्ट, विजय तिवारी, नवीन आर्या, दीप उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र पवार, सोनू सिद्दकी आदि मौजूद रहे।