Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Oct 2021 11:00 pm IST


सरकार की सजगता और सैलानियों का सहयोग


उत्तराखंड से मानसून के विदा होने के 10 दिन बाद गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र में आई आपदा से सैलानियों को कुछ परेशानी जरूर हुई, लेकिन समय पर बरती गई एहतियात इसे सीमित रखने में सफल रही। रविवार से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान मिलते ही सरकार ने इसे न केवल गंभीरता से लिया, बल्कि राज्यभर में मशीनरी को अलर्ट कर दिया। इस दौरान विकट परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में जाने से पर्यटकों को रोका गया तो सैलानियों ने भी मौसम के हिसाब से अपने कार्यक्रमों में तब्दीली की। हालांकि, कुछ स्थानों पर व्यवस्था बेहतर न होने से दिक्कतें आई, लेकिन पर्यटक बड़े संकट से बच गए।