Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 9 Jun 2023 11:20 am IST


उत्तराखंड का मौसम फिर लेगा करवट , मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश


हल्द्वानी : जून का आगमन हो चुका है और उत्तराखंड में मौसम के नए रंग देखने को मिल रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में समय-समय पर वर्षा होने से वादियों में शीतलता बनी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में तपन लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रचंड गर्मी का कहर फिर से शुरू हो गया है। इससे तराई-भाबर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी वर्षा हो सकती है।मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शनिवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी वर्षा हो सकती है।

प्रदेश में जून प्रथम सप्ताह वर्षा की स्थिति :
जिला - वास्तविक - सामान्य
अल्मोड़ा - 14.3 - 27.9
बागेश्वर - 11.5 - 27.9
चमोली - 30.1 - 13.7
चम्पावत - 17.7 - 34.2
देहरादून - 66 - 21.3
पौड़ी गढ़वाल - 7.1 - 22.2
टिहरी गढ़वाल - 34.5 - 21
हरिद्वार - 1.2 - 18.6
नैनीताल - 6.8 - 38
पिथौरागढ़ - 6.4 - 41.8
रुद्रप्रयाग - 25.4 - 34.8
ऊधमसिंह नगर - 6.3 - 17.5
उत्तरकाशी - 44.7 - 28
(नोट: वास्तविक और सामान्य वर्षा मिलीमीटर में)