Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Oct 2021 8:30 pm IST

ब्रेकिंग

हाउस टैक्स के लिए देहरादून निगम ने दी राहत


देहरादून नगर निगम प्रशासन लगातार भवन कर वसूलने के लिए तरीके अपना रहा है। अब निगम प्रशासन ने भवन कर में 20 प्रतिशत की छूट 31 अक्टूबर तक कर दी है। नगर आयुक्त ने कर अनुभाग को छूट का लाभ 31 अक्टूबर तक बढ़ाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं।भवन कर वसूलने के लिए नगर निगम अधिकतर वार्डों में कैम्प लगा रहा है, साथ ही सरकारी और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों को नोटिस भेजने का काम किया जा रहा है।