Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Mar 2023 1:18 pm IST

ब्रेकिंग

यूपी कैबिनेट में 22 प्रस्ताव पास, पहली खेल नीति मंजूर; गुंडा एक्‍ट में कार्रवाई कर सकेंगे DM-ADM


लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को लोक भवन में हुई। इस दौरान कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 22 प्रस्ताव पास हुए। योगी कैबिनेट में प्रदेश सरकार की पहली खेल नीति को मंजूरी मिली है। अब खेल प्राधिकरण बनेगा। इसके अलावा 465 करोड़ रुपये से अयोध्या की सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी पास हुआ। सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी 2023- 24 को भी मंजूरी दी है।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि चार प्राइवेट यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव पास हुए हैं। लखनऊ में टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर में वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय, आगरा में फारुख हुसैन विश्वविद्यालय और विवेक विश्वविद्यालय के प्रस्ताव दो साल के लिए पास हुए हैं। वहीं, अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण के लिए 465 करोड़ देने के साथ पंच कोसी, 14 कोसी, 84 कोसी के मार्ग पर कुंड और आश्रम के पीडब्‍ल्‍यू के रेट तय किए गए हैं। इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी कुंड बनाये जा रहे हैं।

गुंडा एक्ट में डीएम-एडीएम कर सकेंगे कार्रवाई

योगी कैबिनेट ने मुफ्त राशन नीति के लिए एक नई एजेंसी का चयन किया है, जो पूरा राशन उपलब्ध कराएगी। गृह विभाग के प्रस्ताव में गुंडा एक्ट धारा दो और धारा 6ए की कार्यवाही करने का अधिकार जिलाधिकारी, एडीएम, जॉइंट सीपी और सीपी को दिया गया है।