Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Apr 2023 3:00 pm IST

नेशनल

इस मामले में चीन से आगे निकला भारत, तीसरे नंबर पर है अमेरिका...


भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि, मौजूदा समय में भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। जबकि, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। 

दरअसल, आबादी को लेकर  संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में बताया था कि, भारत इस साल दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा। भारत 30 लाख से ज्यादा लोगों के साथ चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक आबादी वाला देश बनेगा। 

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष यानि यूएनएफपीए के स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023 के जनसांख्यिकीय आंकड़ों का मानना है कि, चीन की 142.57 करोड़ की तुलना में भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो अमेरिका 34 करोड़ की आबादी के साथ तीसरे नंबर पर है।