Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 26 Apr 2023 10:00 am IST

नेशनल

दिल्ली को आज मिलेगा नया मेयर और डिप्टी मेयर, सिविक सेंटर में सुबह 11 बजे से होगा चुनाव...


दिल्ली निगम सचिवालय सिविक सेंटर में आज सुबह 11 बजे से मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव कराए जाएंगे। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शैली ओबरॉय और भाजपा प्रत्याशी शिखा राय मैदान में हैं। 

जाहिर है, इस बार चुनाव में भाजपा ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़ाने की कोशिश करेगी। चुनाव से पहले एक पार्षद के पार्टी बदलने के बाद से आप सतर्क है। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि, उसके वोट पिछली बार से ज्यादा होंगे।
मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कुल 274 वोट हैं। इनमें आप के 148 और भाजपा के 115 वोट हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि, आप को मेयर पद जीतने में मुश्किल नहीं होगी। वहीं भाजपा, आप के ज्यादा से ज्यादा वोट हथियाने की कोशिश करेगी।

बता दें कि, मेयर चुनाव में वोट देने के लिए दिल्ली के 14 विधायकों को विधानसभा से नामित किया गया है। इनमें भाजपा का एक और आप के 13 विधायक चुनाव में हिस्सा लेंगे। इस बार दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी की जगह महरौली से विधायक नरेश यादव को मेयर चुनाव में हिस्सा लेंगे। वहीं, पिछली बार के 13 विधायकों को ही इस बार भी वोटिंग के लिए नामित किया गया है।