Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Sep 2021 11:15 am IST

ब्रेकिंग

हाथी की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप


प्रदेश में हाथियों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अंतर्गत ढिमरी ब्लॉक में एक मादा हाथी का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में ले लिया है। उप प्रभागीय वन अधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि ढिमरी ब्लॉक वन क्षेत्र में हाथी की मौत की सूचना गश्त कर रहे वन कर्मियों ने दी। मादा हाथी की उम्र 30 से 40 साल के आसपास बताई जा रही है।