Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Feb 2022 8:00 am IST


राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी सेना से कहा- 'अपने हाथों में लें सत्ता'


रूस ने लगातार दूसरे दिन भी यूक्रेन पर अक्रामक हमले जारी रखे हैं। अपने बचाव में यूक्रेन भी रूस पर हमले कर रहा है। रूसी सेना उत्तर पूर्व और पूर्व की ओर यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है। वहीं, यूक्रेन शांति चाहता है और रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है, जिसमें नाटो के संबंध में तटस्थ स्थिति भी शामिल हैं। यह बात यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी रायटर को बताई है। उन्होंने एक टेक्स्ट संदेश के माध्यम से कहा कि यदि बातचीत संभव है, तो उसे आयोजित किया जाना चाहिए। इसके जवाब में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन की सेना द्वारा हथियार डालने के बाद ही हम बातचीत के लिए तैयार हैं।