Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 12:31 pm IST


अब सैनिकों को ताम्रपत्र में मिलेगा सम्मान पत्र


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सैन्य सम्मान यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली,साथ ही अधिकारियों को सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए आगे की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम की चल रही तैयारियों का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि आम सम्मान पत्र जल्दी खराब हो जाते हैं। जिसको देखते हुए इस बार ताम्रपत्र शहीदों के परिवार वालों को भेंट किया जाएगा। जिससे आने वाली कई पीढ़ियां उस ताम्रपत्र से प्रेरणा लेती रहे।