Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Jan 2023 9:13 am IST

नेशनल

'रैट साइबोर्ग' से होगी सुरक्षाबलों की मदद, जानिए आंतकियों के खात्मे में कैसे आएगा ये काम...


मुंबई आतंकी हमले जैसे हालात से निपटने के लिए एक नयी तकनीकि का प्रयोग किया जाएगा। जो छुपे हुए आतंकियों और उनके कब्जे वाले क्षेत्रों में भी मददगार होगी। 

बताया जा रहा है कि, आतंकवादियों के कब्जे वाली जगहों के अंदर से सुरक्षा बलों के लिए लाइव वीडियो हासिल करने का काम अब 'रैट साइबोर्ग' के जरिए संभव हो सकेगा। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) तैयार कर रहा है। 

माना जा रहा है कि, ये सुरक्षा बलों को खुफिया निगरानी और रिकवरी अभियानों में भी मदद करेगा। वहीं रैट साइबोर्ग पर डीआरडीओ की प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संस्था की युवा वैज्ञानिक प्रयोगशाला की एक टीम काम कर रही है।