प्रदेश में मिलावट के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में भी फूड टेस्टिंग लैब खोली जाएंगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मोबाइल फूट टेस्टिंग लैब संचालित होंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने उच्चाधिकारियों को लैब खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाया जाये। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।