Read in App


• Sun, 2 May 2021 5:27 pm IST


अल्मोड़ा: दन्या हत्याकांड में अब तक 11 गिरफ्तार


अल्मोड़ा जिले के दन्या के सलपड़ गांव में ग्रामीणों की पिटाई के बाद भुवन जोशी की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने खुद ही सरेंडर किया है। इसके अलावा दो अन्य नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। सलपड़ गांव के महेश पांडे ने दन्या थाने आकर अपना जुर्म कबूल किया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि महेश पांडे अंधेरे में युवक के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार शिनाख्त जारी है। अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 2 नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने जनता से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस को सहयोग करें। आपको बता दें कि दन्या में भुवन जोशी नाम के युवक की गांव वालों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में लड़की पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।