Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 May 2023 2:19 pm IST


यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे यात्री की हार्ट अटैक से मौत


बड़कोट (उत्तरकाशी)  : यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार भाटियाड़ा(71) निवासी दिल्ली की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई।उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है। बता दें कि धाम में अब तक यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान जा चुकी है।