Read in App


• Fri, 22 Jan 2021 7:32 am IST


हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, उत्तराखंड में खोलना चाहते हैं वैदिक स्कूल


मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन  पी.पी. हिन्दुजा से मिले। उन्होंने राज्य के विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से बात की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने  पी. पी हिंदुजा से प्रदेश में वैदिक स्कूल की स्थापना के साथ ही स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की बात की।
श्री हिंदुजा ने मुख्यमंत्री को फाउण्डेशन की ओर से प्रदेश में वेदिक स्कूल स्थापना, हिंदुजा अस्पताल मुम्बई के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में सहयोग का आश्वासन भी दिया है।