स्पर्श गंगा दिवस के मौके पर शनिवार को हल्द्वानी में राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के शिक्षक धन सिंह घरिया को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मैती संस्था के संस्थापक पदम श्री कल्याण सिंह रावत ने उन्हें ग्यारह हजार रुपये की नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। शिक्षक धन सिंह घरिया ने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विद्यालय की खाली बंजर भूमि पर जंगल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। वे वर्ष 2006 से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।