देहरादून। केहरी गांव प्रेम नगर क्षेत्र में बिना परमिशन के सिलेंडर रखने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर आज आपूर्ति विभाग के कर्मियों को बुलाकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए केहरीगांव से रोहताश पुत्र कश्मीरा निवासी हकीमपुर थाना देहात कोतवाली सहारनपुर हाल निवासी केहरीगांव के घर से 15 सिलेंडर इंडेन कंपनी के बरामद किए गए। जिसमें 9 सिलेंडर भरे व 6 खाली सिलेंडर पाए गए। उपरोक्त सिलेंडरों को कब्जे लेकर आपूर्ति निरीक्षक द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। आपूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि एक साथ 15 सिलेंडर बिना परमिशन के रखना अपराध है।