Read in App


• Sun, 7 Feb 2021 5:49 pm IST


अपनी बात पर कायम है हरीश रावत


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पार्टी को पूरी सक्रियता के साथ चुनाव लड़वाएंगे। वहीं बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रावत ने कहा कि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है और उस पर वह कायम हैं। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि भले वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन पूरी सक्रियता और दमखम के साथ चुनाव लड़वाएंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उनके नेतृत्व के लिए बनाए गए गीत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि गीत बनाना, नेतृत्व सौंपने की बात करना कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावना है, जिसका वह सम्मान करते हैं। किसी को भी गलतफहमी में रहने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार विकास करने और महंगाई रोकने में असफल रही हैं। डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार में कीर्तिमान बना रही है। कानूनों को तोड़ने, मरोड़ने का काम किया जा रहा है।