Read in App


• Sat, 3 Aug 2024 4:38 pm IST


तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग को प्राप्त हुए आवेदन


तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग को जिलास्तरीय आवेदन प्राप्त हो गए हैं। अब राज्यस्तरीय गठित समिति चयन करेगी। पुरस्कार के लिए चयनित पात्र महिलाओं को आठ अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से राज्य सरकार महिलाओं को सम्मानित कर रही है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई थी। उन्होंने कहा कि समिति को चयन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान देने का कर रहा कार्य कर रहा है।