Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 9 May 2023 8:30 am IST


साइबर ठगों के निशाने में हर रोज उत्तराखंड में 40 लोग, सेक्सटॉर्शन का ऐसे हो रहे शिकार


उत्तराखंड में साल 2022 में साइबर अपराध से संबंधित 14399 मामले सामने आए। यानी हर महीने करीब 1199 मामले दर्ज हुए हैं। इस हिसाब से देखें तो हर दिन करीब 40 मामले सामने आ रहे हैं। चिंता की है कि सेक्सटॉर्शन के मामले भी बढ़ रहे हैं। पूरे देश में 2022 में 10.23 लाख मुकदमे दर्ज हुए हैं।  डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के दो साल में वर्जुअल वर्ल्ड का दायरा बढ़ा है।


ऑनलाइन स्टडी, जॉब, शॉपिंग, रिश्ते नोते के साथ अपराध भी बढ़ गया। अपराधियों को पकड़ने की तीन चुनौतियां सामने है। अपराधी हजारों मील दूर है, दूसरा उसका कोई फिजिकल फुट प्रिंट नहीं और तीसरा पुलिस पर अपराधियों का हमला। उन्होंने बताया कि हाल ही में पुलिस हरियाणा के मेवात से एक साइबर अपराधी को पकड़कर लाई थी।उस पर 148 एफआईआर दर्ज थी, वहीं अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 2800 शिकायतें थी। पुलिस ने चाइनीज घोटाले का पर्दाफाश भी किया किया था, जिसने पूरी भारत वर्ष में 15 सौ करोड़ की धोखाधड़ी की थी। पैंसा डबल करने के नाम पर करीब 10 लाख लोगों से धोखाधड़ी हुई।