Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Nov 2021 7:30 am IST


आक्रोशित कर्मचारियों ने की नगर निगम में तालाबंदी


सहायक नगर आयुक्त के साथ निगम के अधिशासी अभियंता ने पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए निगम के कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों की मांग है कि अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई करने के साथ ही उनका तबादला किया जाए।

उत्तरांचल सरकार कर्मचारी संघ नगर निगम ऋषिकेश के अध्यक्ष नरेश खैरवाल की ओर से नगर आयुक्त को इस संबंध में पत्र दिया गया है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि अधिशासी अभियंता विनोद कुमार जोशी ने सहायक नगर आयुक्त एलम दास के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने अवगत कराया कि अधिशासी अभियंता अन्य अधिकारी और कर्मचारियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार पूर्व में भी कर चुके हैं। जिससे आक्रोशित कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर दो बजे नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर दी है। उन्होंने कहा कि यदि अधिशासी अभियंता का यहां से तबादला नहीं किया जाता और उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के सदस्य भी इस तालाबंदी में शामिल हुए हैं