Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 24 Sep 2022 4:33 pm IST


डिग्री कॉलेज में मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस


चंपावत : देवीधुरा डिग्री कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। छात्र छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। शनिवार को देवीधुरा डिग्री कॉलेज में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास करने में सहायक है। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में नरेन्द्र नाथ गोस्वामी, हयात सिंह बिष्ट, विनोद जोशी, सुदीप चम्याल, दीपक जोशी, प्रकाश मेहरा, मनोज कठायत, भावना आर्य, राकेश शर्मा, रोहित जोशी, कुन्दन राम, संजय सोराड़ी, रेखा विश्वकर्मा, कमला जोशी, ऊषा बिष्ट, हिमांशु जोशी, नीलम जोशी, मनोज कुमार, विपिन जोशी, सोहन भट्ट, गोपाल बिष्ट, विक्की कठायत, विक्की बहुगुणा आदि मौजूद रहे।