Read in App


• Tue, 8 Jun 2021 5:45 am IST


बैंक ऑफ इंडिया और पीएनबी पर लगा 6 करोड़ रुपये का जुर्माना


भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक पर छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। राष्ट्रीय बैंक ने मानदंडों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की है। इसमें धोखाधड़ी के वर्गीकरण और इसकी जानकारी नहीं देना भी शामिल है। आरबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया पर चार करोड़ तो पीएनबी पर दो करोड़ का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने एक बयान में कहा, बैंक ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षी मूल्यांकन (आईएसई) के लिए वैधानिक निरीक्षण 31 मार्च, 2019 को इसकी वित्तीय स्थिति के संदर्भ में आयोजित किया गया था। बैंक ने एक समीक्षा भी की थी और एक खाते में धोखाधड़ी का पता लगाने के संबंध में 1 जनवरी, 2019 की एक धोखाधड़ी निगरानी रिपोर्ट (एफएमआर) जमा की थी।