Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 1:00 am IST

अपराध

आंध्र प्रदेश : पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, हत्या कर शव पर फूल-माला चढ़ाकर पहुंच गया थाने


आंध्र प्रदेश से एक चौंका  देने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। और आत्मसमर्पण भी कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक स्वाति की शादी लॉरी चालक काकरला वेंकट कोट्टैया राव से हुई थी। दोनों तेनाली के गांधीनगर में रहते थे। पुलिस ने बताया कि कोट्टैया राव को शक था कि, उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है, दोनों में इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा भी होता था। 

शक के चलते पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया। हत्या के बाद उसने लाश पर फूल-माला चढ़ाई और पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। हैरान कर देने वाले इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से लाश बरामद कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।