Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Jul 2022 12:46 pm IST

अपराध

हिमाचल प्रदेशः गहरी खाई में जा गिरी कार, एक की मौत, दो घायल


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज  (शुक्रवार) को कोटखाई तहसील क्षेत्र में डीम कैंची के पास एक कार खाई में जा गिरी। जिसमें एक  व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डीम कैंची के पास कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके सवार कृष्ण कुमार(54 साल, गांव रैलधार कलबोग) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा और पत्नी घायल हो गए हैं। जहां घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।