उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब ही बना हुआ है। हेमकुंड साहिब में इन दिनों चार फीट बर्फ जमी हुई है। गुरुद्वारा, सरोवर और आस- पास का क्षेत्र पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। हालांकि पिछले साल तक इन दिनों यहां 20 फीट से अधिक तक बर्फ जमी रहती थी। पर इस बार बर्फ बेहद कम है। वहीं पैदल रास्तों में हिमखंड भी काफी कम हैं।
गुरुवार को देहरादून और हरिद्वार फरवरी माह का सबसे गर्म दिन रहा है । अभी तक सबसे गर्म फरवरी का महीना वर्ष 2006 में रहा था। तब अधिकतम तापमान 31.3 दर्ज किया गया था। पर, गुरुवार को तापमान ने इस आंकड़े को भी पार कर दिया था। शुक्रवार को भी देहरादून में तापमान 31.6 दर्ज किया गया।