Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 4:00 pm IST

नेशनल

डेरा सच्चा सौदा में जुटाई जा रही है अनुयाइयों की भीड़, जानिए क्या है बाबा का प्लान


भले ही बलात्कारी बाबा राम रहीम पैरोल पर बाहर हैं लेकिन मजाल है कि वो नियमों का पालन करें। दरअसल, बागपत के बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में अनुयाइयों की भीड़ जुटाई जा रही है। 

हालांकि, अनुयाइयों के इकट्ठा होने पर पैरोल के नियमों का उल्लंघन माना जाता है। लेकिन दूर-दराज से आश्रम में अनुयाइयों के आने का सिलसिला जारी है। इधर, पुलिस ने अब डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, डेरा प्रमुख राम रहीम के पैरोल का 40 दिन का ही समय बाकी है। उससे पहले नियमों का उल्लंघन जारी है, इसका सबूत है आश्रम के सामने बनाई पार्किंग में खड़ीं हजारों गाड़ियां। जिसे चारों ओर से त्रिपाल से ढंका गया है। 


गौरतलब है कि, रोहतक की सुनारियां जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15 अक्टूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुचा था। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी आई थी।