लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लॉक की सीलिंग-लड़ी सड़क से 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ऋषेश्वर घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के लोगों ने खराब सड़क को हादसे की वजह बताते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया।पाटी के जनकांडे क्षेत्र में शनिवार रात करीब नौ बजे लड़ीगांव निवासी खीम सिंह (43) पुत्र स्व. रतन सिंह सीलिंग-लड़ी मार्ग से पैदल घर जा रहे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने खाई से निकालकर उन्हें लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सात साल पहले बनी दो किमी की यह सड़क बेहद खराब हाल में है। पहले भी कई लोगों की गिरने से मौत हो चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, दिवान सिंह देऊ, दिवान सिंह के बाद अब खीम सिंह की इस सड़क पर गिरने से मौत हुई है।