झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में एक पिकअप पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि, घटना सुबह करीब 6.30 बजे के आसपास की है, दरअसल, पिकअप में 20 लोग सवार थे इतना ही नहीं इसपर कंस्ट्रक्शन से जुड़ा सामान भी लदा हुआ था। वहीं ड्राइवर का पिकअप वैन के बोझ के चलते नियंत्रण छूट गया, और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पुलिस का कहना है कि, पिकअप पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से सरायकेला-खरसावां के राजनगर जा रहा था। यह हादसा राजनगर के खैरबानी गांव के पास हुआ। घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 10-15 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। फिलहाल सभी घायलों को राजनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर रूप से जख्मी लोगों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।