Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 8:00 am IST

राजनीति

क्या यूपी में राहुल गांधी की यात्रा को यूपी में मिलेगा जनता का साथ, कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष ने किया ये बड़ा दाव...


कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि, तीन जनवरी को जब यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी तो यहां जनता की सहभागिता बढ़ चढ़कर रहेगी। नकुल दुबे ने बताया कि, इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में नकुल दुबे ने आरोप लगाया कि, बीते 8-9 सालों से देश और प्रदेश के जो हालात बने हुए हैं,  वो भाई को भाई का दुश्मन बना रहा है। चंद उद्योगपतियों करोड़पति ने अरबपति बनते जा रहे हैं, बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।