Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Apr 2022 3:59 pm IST


डीएम ने किया निर्माणाधीन रांसी खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण


पौड़ी: डीएम ने रांसी खेल स्टेडियम में बन रहे प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, निर्माणाधीन रांसी खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग से डीपीआर की भी जानकारी ली। उन्होंने हेलीपैड स्थल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने रांसी मैदान में प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि हेलीपैड भूमि का स्टीमेट तैयार कर शासन को जल्द भेजे। जिससे शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही समय पर कार्य किया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रांसी खेल मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करने को कहा।