Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 5 Jan 2023 4:01 pm IST

मनोरंजन

Success Story: रंग लाई कांस्टेबल की मेहनत, UPPCS क्लियर कर 14 साल बाद बना SDM


 रौबदार नौकरी पाने की ख्वाहिश में कई स्टूडेंट्स दिन रात पढ़ाई करते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें एक या दो अटैम्प्ट में ही नौकरी मिल जाती है। वहीं कुछ ऐसे  भी होते हैं जिन्हें इसके लिए कई साल मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको यूपी पुलिस के एक ऐसे कांस्टेबल के बारे में बताएंगे जिन्होंने 14 साल कांस्टेबल की नौकरी करने के बाद SDM का पद हासिल किया। हम बात कर रहे हैं श्याम बाबू की। जिस उम्र में युवा यह तय कर रहे होते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए उस उम्र में श्याम बाबू सरकारी नौकरी हासिल कर चुके थे। उन्होंने यूपी पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी ज्वाइन कर ली थी। हालांकि नौकरी लगने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। यूपी पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी करते समय ही उन्होंने  साल 2016 में यूपीपीसीएस का एग्जाम दिया था और पास हो गए।  इस  परीक्षा में  श्याम बाबू की 52वीं रैंक आई और वो एसडीएम बन गए। 
श्याम बाबू यूपी पुलिस में साल 2005 में कांस्टेबल के पद पर चयनित हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई उमेश को भी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। श्याम बाबू का यूपी पुलिस में सेलेक्शन 12वीं कक्षा के बाद ही हो गया था। इसके बाद उन्होंने साल 2008 में अपना स्नातक कंप्लीट किया। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन करने के साथ ही उन्होंने नेट भी क्वालिफाई कर लिया। हालांकि यह नौकरी वह ज्यादा लंबे समय तक नहीं कर पाए। नौकरी पाने के लिए पेपर्स में कुछ गड़बड़ी के आरोप में उनकी नियुक्ति को खारिज कर दिया गया। कई लेवल पर हुई जांच में पेपर फर्जी साबित होने के बाद अपर मुख्य सचिव ने यह आदेश जारी किया। इसके बाद साल  2016 की पीसीएस परीक्षा में सेलेक्ट होकर वे सिपाही से एसडीएम बन गया।