Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Apr 2022 10:49 am IST


बांस से बना हाटकेस और जयपुरी कुर्तियां बनी लोगों की पसंद


उपकार समिति रूपापुर (उप्र) की ओर से एलआरसाह रोड स्थित मैदान में आयोजित हस्त शिल्प प्रदर्शनी में जहां सहानपुर का हैंडक्राफ्ट लोगों को लुभा रहा है वहीं जयपुरी कुर्तियां महिलाओं की पसंद बनी है। प्रदर्शनी स्थल पर लगे विभिन्न स्टालों में लोग खरीदारी को पहुंचे रहे हैं।हस्त शिल्प प्रदर्शिनी में सहारनपुर के हथकरघा उत्पाद, कुमाऊं बांस रिंगाल हस्तकला स्वायत्त सहकारिता बसर, इंडियन हैंडलूम काशीपुर, जयपुरी प्रिंट, जय अंबे स्वयं सहायता समूह काशीपुर, अल्मोड़ा ऐपण शिल्पकला स्वायत्त सहकारिता, काजल स्वयं सहायता समूह उल्धन (खटीमा) के स्टॉल लगे हैं। सहारनपुर के हथकरघा के स्टाल में ज्वैलरी बॉक्स 350 से 850 रुपये, लाइट लैंप 350 से 750 रुपये, घड़ियां मिल रहे हैं। कुमाऊं बांस रिंगाल हस्तकला स्वायत्त सहकारिता बसर के स्टाल में बांस से बनी विभिन्न सामग्री मिल रही है। बांस का हॉटकेस 250 रुपये, लैंप 250 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।इंडियन हैंडलूम काशीपुर के स्टाल में विभिन्न प्रकार की चादरें, तौलिया मिल रहे हैं। जय अंबे स्वय स्वयं सहायता समूह काशीपुर के स्टाल में विभिन्न अचार मिल रहे हैं। हमजा खादी कलेक्शन मेरठ के स्टॉल में कई उत्पादों में दस प्रतिशत की छूट मिल रही है।