देहरादून। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में हर वर्ग का ख्याल रखा है। जरूरमंदों को फ्री राशन दिया जा रहा है। विधायक कपूर ने बुधवार को कौलागढ़ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत राशन वितरण किया। कहा कि इस योजना के तहत देशभर में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का काम किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, उदय सिंह पुंडीर, पार्षद समिधा गुरुंग, शेखर नौटियाल, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार तिवारी, अजय कुकरेती, पवन डबराल आदि मौजूद रहे।