Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Nov 2022 4:12 pm IST


अल्मोड़ा में छह माह से डंप कूड़े का चार घंटे में हुआ निस्तारण


अल्मोड़ा : आखिरकार अल्मोड़ा नगर में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण पर हाईकोर्ट की सख्ती का असर दिखा है। न्यायालय के आदेश पर जारी ईमेल पर मिली शिकायत के बाद पालिका ने नगर के एक स्थान पर छह माह से डंप कूड़े का महज चार घंटे में निपटारा कर दिया।नगर के कचहरी बाजार के पीछे तल्ला दन्या में करीब छह माह से अधिक समय से डंप कूड़ा स्थानीय लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा था। लंबे समय से डंप कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोग खासे परेशान थे लेकिन पालिका की नजर इस पर नहीं पढ़ सकी। कुछ जागरूक लोगों ने न्यायालय के आदेश पर सरकार और प्रशासन की ओर से जारी मेल आईडी पर बुधवार को कूड़े से हो रही परेशानी साझा की। बृहस्पतिवार को पालिका तक यह जानकारी पहुंची। पालिका ने शिकायत मिलने के चार घंटे के भीतर निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई है।