हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को आखिर कौन नहीं जानता होगा। अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना आज स्टार बन चुकी हैं। आज सपना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी सपना के चाहने वाले लोग हैं। अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सपना आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो साझा किया है, जो इंटरनेट पर पूरी तरह से छा गया है।
इस वीडियो में डांसर सपना चौधरी ने अपने ही नए सॉन्ग ‘कामिनी’ पर करम लचकाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं अगर बात करें उनकी लुक की तो सपना ने इस वीडियो में कलरफुल लहंगा चोली के साथ येलो कलर की ज्वैलरी पहनी हुई हैं। जो देसी क्वीन की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं।
बता दें कि सपना चौधरी का यह डांस उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल बताते चलें कि सपना चौधरी की लोकप्रियता विग बॉस से मिली। यहीं से उन्हें घर-घर में एक अलग पहचान मिली।
देखें...