Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 4 Sep 2022 8:00 pm IST

नेशनल

अब यूट्यूबर बॉबी कटारिया के जेल में कटेंगे दिन, कटारिया का ये वीडियो बन गया जान की आफत...


दिल्ली के बाद अब देहरादून पुलिस भी यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराएगी। कटारिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 
हालांकि, गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कटारिया अंडरग्राउंड हो गयी है। फिलहाल, पुलिस उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की भी कोशिश कर रही है। बता दें कि, कटारिया ने किमाड़ी मार्ग पर ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पी और वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर डाला था। लेकिन सुर्खियों में आने के लिए किया गया यह काम उस पर भारी पड़ गया। 

11 जुलाई को देहरादून पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। और पुलिस ने उसे बुलाने की कोशिश की लेकिन वो देहरादून नहीं आया। तभी से उसकी तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस को आशंका थी कि, वह विदेश भाग सकता है तो उसके पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। 

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट में सिगरेट पीने के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करा दिया। वहीं अब देहरादून के मामले में भी पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर कटारिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने में जुट गए हैं।