Read in App


• Mon, 22 Mar 2021 2:58 pm IST


विश्व वानिकी दिवस पर वन और वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प


अल्मोड़ा-बिनसर वन्य जीव विहार अयारपानी स्थित रेंज परिसर में रविवार को विश्व वानिकी दिवस के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वन्य जीवों के महत्व के बारे जानकारी देने के साथ वन और वन्य जीवों के संरक्षण पर जोर दिया गया। सभी ने वनों के संरक्षण का संकल्प लिया। अब एक सप्ताह तक क्षेत्र में वानिकी दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।