Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Sep 2022 8:30 am IST


उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मनेगा हिमालय दिवस, 500 से अधिक संस्थाएं गोष्ठियों में करेगी मंथन


नौ सितंबर को 13वां हिमालय दिवस देशभर में मनाया जाएगा। सभी हिमालय राज्यों के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में भी इसका आयोजन किया जाएगा। देशभर की 500 से अधिक संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में हिमालय दिवस पर गोष्ठियों का आयोजन होगा और इसके माध्यम से हिमालय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। हैस्को के संस्थापक डॉ.अनिल प्रकाश जोशी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों में नौ राज्य इसकी चर्चा जन समुदायों के बीच में कर हिमालय के महत्व को दर्शाएंगे और और इसी तरह अन्य राज्य जो किसी न किसी रूप में हिमालय को भोगते हैं। उनके बीच में भी हिमालय के संरक्षण की चर्चा होगी। डॉ.जोशी के मुताबिक, हिमालय पूरे देश की सदियों से हवा, मिट्टी, जंगल, पानी से अनवरत सेवा कर रहा है। इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि हिमालय को लेकर के देशभर में चर्चाएं की जाएं ताकि देश के अन्य राज्य और लोग भी हिमालय के संरक्षण के प्रति जागरूक हों और वे भी हिमालय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें।