रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, गंगा उत्सव 2021 को नदी उत्सव के रूप में मना रही है। आज 3 नवम्बर तक देश भर में गंगा और उसकी सहायक नदियों पर आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने प्रथम दीप जलाकर गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद अन्य लोगों द्वारा भी दीप जलाए गए।