Read in App


• Fri, 19 Feb 2021 8:32 am IST


उत्तराखंड : सोशल मीडिया पर पांच हजार सिपाही तैयार करेगी कांग्रेस


सोशल मीडिया में दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड में ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान की शुरुआत की

जसमें एक माह में इस अभियान के तहत पार्टी करीब पांच हजार लोगों को अपने साथ जोड़ेगी। कांग्रेस भवन में अभियान शुरू करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया का उपयोग तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने के लिए भी कर रही है।

सोशल मीडिया अब अधिक महत्वपूर्ण हो गया है और तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करने के खिलाफ सोशल मीडिया एक हथियार के रूप में उभर कर सामने आया है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश में 1.29 करोड़ मोबाइल फोन हैं. संचार के घनत्व करीब 114 है। इससे यह जाहिर हो रहा है कि प्रदेश में फेसबुक, ट्वीटर आदि का उपयोग भी व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है।