Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Dec 2022 2:12 pm IST

राजनीति

पश्चिमी UP में भी 'भारत जोड़ो यात्रा': शेड्यूल जारी, जानिए कहां से कहां तक जाएगी और कौन करेगा अगुवाई


लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी पार्टी जिलेवार ऐसी यात्राएं निकालेगी। पूर्वांचल के बाद उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार देर शाम पश्चिमी यूपी में यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में ये यात्रा नौ दिसंबर को नोएडा से शुरू होगी और 21 जनपदों में रात्रि प्रवास करते हुए 22 दिसंबर को रामपुर में पहुंचकर समाप्‍त होगी। इसका पश्चिम में नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा का प्रचार-प्रसार करने के लिए जिलेवार यात्रा का आयोजन

यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा यूपी में भी प्रवेश करेगी। इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए सभी प्रांतीय अध्यक्ष अपने-अपने प्रभारी जिलों में ऐसी यात्रा निकालेंगे। हालांकि, इसमें राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे।

देखिए जिलेवार यात्रा का शेड्यूल


वहीं, भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट के शेड्यूल के मुताबिक, राहुल गांधी की यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। ये यात्रा बुलंदशहर के रास्ते प्रदेश में एंट्री लेगी। इस दौरान पांच दिन राहुल गांधी यूपी में भारत जोड़ो यात्रा चलाएंगे। वहीं, यूपी कांग्रेस भी यही चाहती है कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश में अधिक से अधिक दिन रहें, जिससे माहौल बन सके।  



By- Shailendra Singh 

Email- shailendrajournalist97@gmail.com 

Facebook- Shailendra Singh (Shailu)

Instagram- shailendrajournalist97

Twitter- @Shailen37359638