Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Aug 2022 4:49 pm IST


शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर ने निकाली तिरंगा यात्रा


हरिद्वार : शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा के नेतृत्व में व्यापार मंडल की इकाइयों को साथ लेकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसके तहत कटहरा बाजार चौक से गुरुद्वारा रोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। व्यापारियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात बाजारों में प्रत्येक दुकान पर तिरंगा झंडा लगाया गया। तिरंगा यात्रा में कमल अरोड़ा, सुमित अग्रवाल, गौरव गोयल, सुमित दरगन, गौरव जयसिंह, पंकज वर्मा, वासु मेहता, राजीव चौहान, शाहिद, अनूप वर्मा, शिवम अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, चंद्र मनचंदा, संदीप संसरिया ने प्रतिभाग किया।