Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 11:00 am IST


मस्जिदों में दस व्यक्ति की अदा कर सकेंगे नमाज


डीएम रंजना राजगुरू और एसएसपी डीएस कुंवर की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा के लिए जिले की मस्जिदों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें बताया गया कि मस्जिदों में कमेटी के सदस्य (अधिकतम 10 व्यक्ति) ही नमाज अदा करेंगे। मस्जिदों के प्रमुखों ने जिला प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करने और पर्व को सांकेतिक रूप से मनाने की बात कही। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजनों को सांकेतिक रूप से मनाया जाए। सभी मस्जिदों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। खुले में कुर्बानी न दी जाए। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए आपस में समन्वय बना कर पर्व को मनाएं। मस्जिदों में कमेटी के सदस्य (अधिकतम 10 व्यक्ति) ही नमाज अदा करेंगे।