Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Sep 2021 11:25 am IST


फिट फ्रीडम रैली में दौड़े स्कूली बच्चे, स्वयं सेवक


आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र ने स्कूली बच्चों व स्वयं सेवकों के साथ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग और तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में फिट फ्रीडम इंडिया रैली का आयोजन किया। शनिवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में नेहरू युवा केंद्र ने जन आंदोलन विषय में विद्यालय व महाविद्यालय पर एएसएस की 42 इकाइयों, भारतीय स्काउट गाइड समेत सभी ब्लॉक के युवा मंडल सदस्यों ने पुलिस के सहयोग से भारतीय स्काउट गाइड, सभी विकासखंडों के युवा मंडल सदस्यों एवं पुलिस विभाग के सहयोग से केदारनाथ तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए गुलाबराय मैदान तक फ्रीडम रैली-दो निकाली।