Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Dec 2021 6:40 pm IST


हर्षित गुप्ता बने यंग इंडियंस देहरादून चैप्टर के नए चेयर


यंग इंडियंस देहरादून चैप्टर ने शुक्रवार को अपने वार्षिक सत्र 2021 का आयोजन किया और साथ ही इस आयोजन के दौरान व्यापार विकास को गति देने में डिजिटल प्रौद्योगिकियों के प्रभाव पर पैनल चर्चा भी की गयी। वार्षिक सत्र का विषय व्यापार वृद्धि में तेजी लाने में डिजिटल प्रौद्योगिकियों का प्रभाव था। इस दौरान डिजिटल प्रौद्योगिकियों से जुड़े कई व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस सत्र को 100 से भी ज़्यादा सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान हर्षित गुप्ता को यंग इंडियंस देहरादून चैप्टर का नया चेयर बनाया गया। हर्षित गुप्ता ने साझा किया कि व्हाईआई एक अद्भुत संगठन है जो एक युवा पेशेवर को एक दूरदर्शी नेता बनाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यंग इंडियंस के शुरूआती दौर में हम विद्वता और सदस्यों के जुड़ाव से जुड़े दोनों ही पहलुओं पर संतुलन बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान मनीष कुमार और विपुल दावर भी मौजूद रहे।