Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Aug 2021 7:09 pm IST


मातृशक्ति की बदौलत ही बना उत्तराखण्ड़- गणेश जोशी



मसूरी में प्रति वर्ष होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए रक्षाबंधन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून के राजेंद्रनगर वार्ड की बहनों नें मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी क़ो रक्षा सूत्र  बांधे। कार्यक्रम में बहनों को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि यह पूरा राज्य ही मातृशक्ति की कुर्बानियों और संघर्षों की देन है। उन्होंने कहा की मातृशक्ति की प्रेरणा शक्ति की बदौलत ही यह राज्य बना।