Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 9:24 am IST

अंतरराष्ट्रीय

भीषण गर्मी की मार झेल रहा है पूरा यूरोप, तो क्या गर्मी से पिघल गया रेलवे सिग्नल, जानिए पूरी सच्चाई


पूरा यूरोप भीषण गर्मी की आग में तप रहा है। एयरपोर्ट के रनवे पिघल रहे हैं, रेलवे ट्रैक फेल और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। स्पेन और पुर्तगाल में मरने वालों की संख्या 1700 के करीब पहुंच गई है।

सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाहों और भ्रामक जानकारियों से बाजार गर्म है। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्रेन के सिग्नल की एक ऐसी फोटो शेयर की जा रही है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह सिग्नल भीषण गर्मी के कारण पिघल गया है। हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है। 

दरअसल, तस्वीरों में नजर आ रहा पिघला हुआ रेलवे सिग्नल ब्रिटेन के बेडफोर्डशायर के सैंडी शहर का है। जिसे वायरल किया जा रहा है। हालांकि इस घटना स्थल की एक और तस्वीर भी है जिसमें दिखता है कि, वहां आग लगी थी। इसकी वजह से ही यह सिग्नल पिघला है और रेलवे ट्रैक भी प्रभावित हुआ है।
लंदन के कुछ हिस्सों में जंगल की आग में कई घर नष्ट हो गए हैं। ज्यादातर देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इससे पहले सबसे ज्यादा तापमान 2019 में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि पारा अभी भी इसके ऊपर जा सकता है।